ऑनलाइन होगा भुगतान
ऑनलाइन होगा भुगतान
झुंझुनूं|राष्ट्रीयग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में स्वास्थ्य सेवा प्रोत्साहन के लिए कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को अब पेमेंट ऑनलाइन मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा तैयार आशा सॉफ्ट नामक सॉफ्टवेयर में आशा कार्यकर्ताओं के बैंक खातों की जानकारी दर्ज की जा रही है। चिकित्सा विभाग के आईईसी कॉर्डिनेटर महेश कड़वासरा ने बताया कि डाटा अपडेट होने के बाद पेमेंट का सिस्टम ऑनलाइन कर दिया जाएगा।