पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अष्टांग योग से हो सकेगी रामराज्य की स्थापना

अष्टांग योग से हो सकेगी रामराज्य की स्थापना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अष्टांग योग से हो सकेगी रामराज्य की स्थापना

झुंझुनूं. पतंजलियोग समिति भारत स्वाभिमान न्यास की बैठक रविवार को संगठन कार्यालय में हुई। विशिष्ट अतिथि एवं शेखावाटी मंडल प्रभारी लक्ष्मीकांत जांिगड़ ने कहा कि अष्टांग योग द्वारा मानव से महात्मा का निर्माण कर फिर से रामराज्य की स्थापना की जा सकती है। अध्यक्षता तहसील प्रभारी श्रवण सामोता ने की। उन्होंने मासिक रिपोर्ट आगामी महीने की प्रस्तावित कार्ययोजना के बारे में बताया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने पर सभी योगसाधकों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतििथ एवं जिला प्रभारी पवन सैनी ने बताया कि इसी महीने शीतकालीन अवकाश के दौरान ध्यान योग शिविर लगाया जाएगा। बैठक में मनोहर सैनी, राजेंद्र ठठेरा, बसंत कुमावत आदि ने भी विचार व्यक्त किए।