पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सह शैक्षणिक गतिविधियां बढाती हंै आत्मविश्वास : सेवका

सह शैक्षणिक गतिविधियां बढाती हंै आत्मविश्वास : सेवका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा|जेबी शाहगर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य सुबोध सेवका ने कहा है कि सह शैक्षणिक प्रतियोगी गतिविधियां विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढाने में सहायक होती है। वे गिन्नीदेवी-सत्यनारायण सेकसरिया गर्ल्स पीजी कॉलेज में अखिल राजस्थान अंतरमहाविद्यालय वादविवाद प्रतियोगिता के उद्‌घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कॉलेज प्रबंध समिति के सतीश शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्राचार्या डा. रेखा शर्मा, शिक्षाविद् नरोत्तमलाल अरड़ावतिया तथा प्रभुदयाल थे। सामाजिक चेतना में मानवाधिकार कानूनी और व्यावहारिक पक्ष में सफल रहा है विषय पर आयोजित वादविवाद प्रतियोगिता में दस टीमों ने भाग लिया। बगड़ की छात्रा ईशा प्रथम, राजस्थान कॉलेज चिड़ावा की ज्योति गोयल द्वितीय, मेजबान जीएसएस गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्रिया शर्मा तृतीय रही। प्रतियोगिता की चल वैजयंति पीरामल गर्ल्स कॉलेज बगड़ ने जीती।

चिड़ावा. जीएसएसगर्ल्स कॉलेज में प्रतियोगिता में मंचासीन अतिथि।