झुंझुनूं . बसंत विहार स्थित लालबहादुर शास्त्री पार्क में जारी योग शिविर में पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षक देवकरण सिंह ने कहा कि योग से शरीर को निरोग बनाया जा सकता है। आहार, निद्रा, ब्रह्मचर्य स्वास्थ्य के आधार सम्यक हैं।
इन्हें प्राणायाम से नियंत्रित किया जा सकता है। शिविर में न्योली क्रिया, सूक्ष्म क्रिया, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि करवाए गए। शिक्षक रामचंद्र पूनिया ने भजन प्रस्तुत किए। सुरेंद्र डूडी, उमरावसिंह महला, राजेंद्र कपूरिया आदि मौजूद थे।