आज महिलाओं के लिए होगी प्रतियोगिताएं
झुंझुनूं | अग्रवालसमाज समिति की ओर से अग्रसेन जयंती कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं प्रश्न मंच होगा। मुख्य संयोजक अशोक तुलस्यान ने बताया कि दोपहर दो बजे केरी बेग मेकिंग तीन बजे फनी गेम्स होंगे। उन्होंने बताया कि शाम सात बजे प्रश्न मंच का आयोजन होगा। जिसका संचालन हरीश तुलस्यान करेंगे।