- Hindi News
- वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े जिले के सभी ब्लॉक
वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े जिले के सभी ब्लॉक
झुंझुनूं| अबमौसमी बीमारियों, बिजली-पानी की व्यवस्थाओं सरकारी योजनाओं की समीक्षा को लेकर होने वाली जिला स्तर बैठक के लिए ब्लॉक के अधिकारियों कर्मचारियों को मुख्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे वीडियो कांफ्रेंसिंग में ही कलेक्टर को सारी जानकारी दे सकेंगे। जिले के सभी ब्लॉक में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। मंगलवार को कलेक्टर डॉ. आरुषि मलिक ने कलेक्ट्रेट सभागार से उपखंड स्तर के अधिकारियों की पहली वीसी ली। इसमें भामाशाह योजना की समीक्षा की गई।
एसडीएम, बीडीओ, बिजली, जलदाय राजस्व आदि विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने जिले के सभी आठ ब्लॉक जिला स्तर पर राजस्थान संपर्क आईटी सेंटरों में वीडीयो कांफ्रेंसिंग की शुरुआत कर दी है। कलेक्टर ने मंगलवार को राज्य सरकार की बहुउद्देशीय भामाशाह योजना की प्रगति रिपोर्ट पहली बैठक में ली। शिविर में कराए जाने वाले कार्यों के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम सुरेंद्र माहेश्वरी, उपनिदेशक सांख्यिकी विभाग के बाबूलाल, मनरेगा एक्सईएन निशा चौधरी जिला परिषद के एक्सईएन जगवीरसिंह उपस्थित थे।