पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर के आश्वासन के बाद धरना स्थगित

कलेक्टर के आश्वासन के बाद धरना स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | वक्फसंपत्तियों से अतिक्रमण हटाने एवं अतिक्रमियों को बेदखल करने की मांग को लेकर देव-वक्फ जायदाद वेलफेयर कौंसिल की ओर से कलेक्ट्रेट के बाहर दिया जा रहा अनिश्चतकालीन धरना मंगलवार को 44वें दिन कलेक्टर के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। शाम चार बजे भाजपा जिलाध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत धरना स्थल पर पहुंचे। आंदोलनरत प्रतिनिधियों से बातचीत की। बाद में कलेक्टर से प्रतिनिधि मंडल मिला। कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने, न्यायालय के आदेश की पालना करने,वीडियोग्राफी कराने पुलिस चौकी स्थापित कराने का आश्वासन दिया। राजीव शेखावत ने समिति सचिव अख्तर चोपदार को माला पहनाकर धरना समाप्त कराया। इस अवसर पर समिति सदर अकबर कुरैशी,अजीज खान, असगर फतेहसरा, मेहमूद अली, अनवर हुसैन, मोहसिन खोखर, शब्बीर, जाफर हुसैन समेत अनेक पदाधिकारी थे