मुझे जो भी मिलेगा बस यहां से...
मालीगांवरोड स्थित हजरत इज्जेतुल्लाह शाह शरीफ दरगाह में महान सुफी संत ईज्जतुल्ला शाह का 227वें चार दिवसीय सालाना उर्स का आगाज सोमवार को संदल के साथ हुआ।
जौहर की नमाज के बाद गुस्ल संदल की रस्म हुई। फातेहाखानी के बाद महफिले शमां हुई। जिसमें मंड्रेला के अजीज शाबरी मुम्मताज शाबरी पार्टी के गायकारों ने आज ईज्जेतुल्ला शाह का संदल है...,मुझे जो भी मिलेगा मिलेगा बस यहां से..., बुलाया है अगर तुमने सरकार संदल में... सहित अनेक कव्वालियां पेश की। झंडें की रस्म अदा की गई।
इस दौरान गद्दी नशीन पीर दीन मोहम्मद, सईद भाई चूरू, जोनी भाई मणियार चिड़ावा, सादूला खां चूरू, वहिद भाई जयपुर, पीरू भाई चूरू, बंटी, रमजान खां सहित अनेक अकीदतमंद थे।
गद्दीनशीन पीर दीन मोहम्मद ने बताया कि मंगलवार बुधवार को ईशा की नमाज के बाद महफिले शमां होगी। गुरुवार को असर की नमाज के बाद फातेहाखानी होगी चादरें चढ़ाई जाएंगी। ईशा की नमाज के बाद महफिले कव्वाली होगी। बाबा की शान में कलाकार कव्वालियां पेश करेंगे। फजर में कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन होगा।
बगड़. दरगाह में संदल की रस्म अदा करते जायरीन।