पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर 17 दिसंबर को मनाएंगे पेंशन दिवस

पेंशनर 17 दिसंबर को मनाएंगे पेंशन दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानपेंशनर समाज की ओर से सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में मासिक बैठक हुई। अध्यक्ष पीएल शर्मा ने कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को सरकार की नई चिकित्सा नियमों की जानकारी दी।

जिलामंत्री नेमीचंद पूनिया ने बताया कि 17 दिसंबर को स्वच्छ भारत अभियान के तहत इंदिरानगर कॉलोनी में पार्क की सफाई कर पेंशनर दिवस मनाने की जानकारी दी।

उन्होंने पहले हुई बैठक का विवरण पेश करते हुए राजस्थान पेंशनर मासिक पत्रिका के बारे में जानकारी दी।

सभापति की ओर से शहर में सीनियर डे केयर सेंटर के निर्माण करने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पेंशनर समाज जयपुर के निजी अस्पताल के सौजन्य से 16 दिसंबर को जोड़ रोग परामर्श शिविर लगेगा। बैठक में इस माह आने वाले जन्मदिन वाले पेंशनरों का सम्मान किया।

इस दौरान संतकुमार पुरोहित, जगदीश प्रसाद जांगिड़, गोवर्धन सिंह निठारवाल, रामगोपाल पारीक, समुंदरसिंह शेखावत, परशुराम सोनी आदि लोग मौजूद थे।

झंुझुनूं. बैठकमें जन्मदिन आने वाले पेंशनर्स का सम्मान करते सदस्य।