केंद्र सरकार जनविरोधी नीतियां बंद करे
केंद्रसरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में भारती कम्युनिस्ट पार्टी माकपा की ओर से कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
धरने को संबोधित करते हुए जिला सचिव सुमेर बुडानिया ने कहा कि कॉरपोरेट सेक्टर को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार जनविरोधी नीतियां लागू कर रही है। धरने पर उपजिला प्रमुख विद्याधर गिल, फूलचंद बर्बर,सीडी यादव, बनवारीलाल, रामनिवास भूरिया, एसएफआई के कपिल मांजू, कपिल एचरा, संजय कटेवा, हरिसिंह, दयाराम, नाहरसिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धरने के बाद प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मनरेगा बजट में कटौती नहीं करने, महंगाई पर अंकुश लगाने, दवाइयों की कीमत निर्धारित करने, बीमा, रेल, एवं रक्षा में एफडीआई को रोकने, कालेधन को वापस लाने, शिक्षा, प्रसारण एवं सरकारी प्रतिष्ठानों में आरएसएस का हस्तक्षेप बंद करने, लव जेहाद, महिलाओं एवं दलितों के उत्पीड़न बंद कराने की मांग की।