झुंझुनूं . डूंडलोदपब्लिक स्कूल के बच्चों ने सोमवार को खेमी शक्ति मंदिर का भ्रमण किया। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने मंदिर की शिल्पकला एवं बनावट देखी। मंदिर के इतिहास की जानकारी ली। प्रधानाध्यापक सतवीर सिंह ने बताया कि किताबी ज्ञान की बजाय आंखों देखी ज्यादा प्रभावी होती है।