दलौता में पीने के पानी का संकट
खेतड़ी. ट्यूबवैलसूखने से दलौता गांव में पिछले दो माह से पीने के पानी का संकट बना हुआ है। सोमवार को कई लोगों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार राजवीरसिंह यादव को ज्ञापन दिया। बताया कि लोगों को बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। तहसीलदार अधिकारियों से बात कर समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सुरेंद्र यादव, भरतसिहं, बनवारीलाल, औंकारमल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।