पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रसंघ राजनीति का पहला कदम : रीटा

छात्रसंघ राजनीति का पहला कदम : रीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेठआरआर मोरारका पीजी कॉलेज में सोमवार को छात्रसंघ उद्‌घाटन तथा नशा अपराध मुक्त युवा शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रीटा चौधरी ने कहा कि छात्रसंघ राजनीति का पहला कदम है। इसमें युवाओं को नैतिकता का पाठ सीखना चाहिए। उन्होंने युवाओं ने नशे की लत से दूर रहने की सलाह दी। छात्रसंघ अध्यक्ष रोनित मांजू ने कहा कि नशे की प्रवृति से दूर रहकर ही युवा देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कॉलेज के युवाओं को नशे से मुक्त रहने की शपथ भी दिलाई। एनएसयूआई जिला संयोजक अशोक कुमार ने युवा हितों के लिए संगठित होकर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य घनश्याम महला ने की जबकि शिक्षाविद नरेंद्र चौधरी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील मालसरिया विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।

सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्रा।

झुंझुनूं . मोरारकाकॉलेज के छात्रसंघ उद्‌घाटन समारोह में उपस्थित लोग।