पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दौड़ के लिए सुबह शाम खुला रहेगा स्टेडियम

दौड़ के लिए सुबह-शाम खुला रहेगा स्टेडियम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदर्शन

गेट बंद करने पर आक्रोशित हुए धावक, कलेक्टर की दखल पर सुलझा मामला

जिलास्वर्ण जयंती स्टेडियम सुबह-शाम धावकों के लिए खुला रहेगा। एडीएम सुरेंद्र माहेश्वरी ने इसके लिए निर्देश दिए हैं। इसके मुताबिक सुबह-शाम चार बजे से साढ़े पांच बजे तक स्टेडियम दौड़ लगाने वालों के लिए खुला रखा जाएगा।

स्टेडियम के गेट बंद करने के विरोध में दौड़ की तैयारी करने वाले युवकों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। पार्षद राजेश बाबल विजेंद्र लांबा के नेतृत्व में युवकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें लिखा कि वे फरवरी में प्रस्तावित सेना भर्ती रैली के लिए स्टेडियम पर दौड़ की तैयारी कर रहे हैं। पांच दिसंबर से बिना कोई सूचना के स्टेडियम के गेट पर ताला लगा दिया गया है। इससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय होने लगा है। युवाओं ने तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए आमरण अनशन की चेतावनी दी। इस अवसर पर पार्षद मनोज कुमावत, नरेंद्र मील, संदीप अहलावत, वीरेंद्र धतरवाल, मोहन, संदीप, अमित, अरविंद, धमेंद्र, राजेश, नीतेश, दीपक, अरूण, भवानी, पवन, रोहित, अरूण, विक्रम, विकास, लोकेश, कुलदीप यादव, मनीष जाखड़, सुमित भूरिया आदि मौजूद थे।

झुंझुनूं . स्टेडियमगेट बंद करने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते युवा।