भाकर पटवार संघ के नए अध्यक्ष
झुंझुनूं | राजस्थानपटवार संघ जिला उपशाखा के चुनाव सोमवार को हुए। संगठन मंत्री सुनिल कुमार ने बताया कि चुनाव में सर्व सम्मति से अरविंद भाकर को अध्यक्ष, महावीर सिंह बारठ को उपाध्यक्ष, संजीव खाखड़ को मंत्री, सुमेर मीणा को कोषाध्यक्ष, मंजु ढाका को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि निर्वाचित सदस्यों को एसडीएम भागीरथ शाख ने शपथ दिलवाई। इस दौरान राजेश अाहलुवालिया, चतुरसिंह सीगड़, दीपचंद, वाहिद बेग, विश्वास, सुमित्रा, सुशीला, रामनिवास महला उपस्थित थे।