पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाले की सफाई की मांग

नाले की सफाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | वार्ड42 के लोगों ने नगर परिषद सभापति को ज्ञापन देकर मंड्रेला बाइपास से नयाबास तक बने नाले की की सफाई कराने की मांग की है।

अशोक कुमार के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि काफी समय से नाले की सफाई नहीं होने से नाला कचरे से अटा हुआ है। आम रास्ते पर कीचड़ फैल रहा है। लोगों को आवागम में परेशानी हो रही है। कीचड़ एवं गंदगी के कारण दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है। प्रतिनिधि मंडल में जितेंद्र सैनी, भवानी सिंह, पूर्व पार्षद बजरंगलाल सैनी, मुकेश सैनी, कृष्ण सैनी, अमित शर्मा समेत अनेक लोग थे।