पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रांतीय अधिवेशन को लेकर रेसला की बैठक

प्रांतीय अधिवेशन को लेकर रेसला की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | राजस्थानशिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) के प्रांतीय अधिवेशन को लेकर सोमवार को जेपी जानू राउमावि में बैठक हुई। प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनीराम मंडीवाल ने बताया कि प्रांतीय सम्मेलन 27 28 दिसंबर को श्रीबंधे का बालाजी मंदिर गेस्ट हाउस में होगा। अधिवेशन की तैयारियों को लेकर बैठक में कमेटियां गठित की गई। जिला कार्यकारिणी सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। मंडीवाल ने जिले के अधिकाधिक व्याख्याताओं को अधिवेशन में शामिल होने की बात कही। बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद झाझडिया, जिला मंत्री उम्मेद महला, उमराव सिंह, राजेंद्र कपूरिया, रामनिवास, नंदकुमार, बूंटीराम मोटसरा, प्रतिभा चौधरी, सुनीता बाबल, गौरव शर्मा, विनीत डूडी, दिनेश चाहर, दामोदार जांगिड, राकेश ढाका, बीरबल सुंडा, देवकरण, सुरेंद्र आदि मौजूद थे।