पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 को 21 हजार लेंगे बेटी बचाने की शपथ

21 को 21 हजार लेंगे बेटी बचाने की शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्वर्ण जयंती स्टेडियम पर 21 दिसंबर को 21 हजार लोग बेटी बचाओ अभियान के तहत शपथ ग्रहण करेंगे। सीएमएचओ डॉ. एसएन धौलपुरिया ने बताया कि जिले में बिगड़ने लिंगानुपात को देखते हुए कन्या भ्रूण हत्या रोकने तथा बेटी बचाओ अभियान को गति देने के लिए यह आयोजन रखा गया है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ होंगे। बेटी बचाओ अभियान के ब्रांड अंबेसडर राजकुमार दीया कुमारी भी कार्यक्रम में शरीक होंगी। सीएमएचओ ने बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर शिक्षण संस्था संचालकों ने भी बढ़-चढ़ कर सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इसी प्रकार व्यापार मंडल, सोनोग्राफी सेंटर, पूर्व सैनिक संगठन, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट-गाइड आदि ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है।