चाइनीज मांजे से हाथ जख्मी
नवलगढ़ | चाइनीजमांजे से सोमवार को एक व्यक्ति का हाथ जख्मी हो गया। घायल ने एसडीएम सुनीता चौधरी को ज्ञापन देकर चाइनीज मांजे पर रोक लगाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक वार्ड 16 के नत्थूराम खटीक ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि वह बाइक से घूमचक्कर जा रहा था। जैपुरिया अस्पताल के निकट चाइनीज मांजे में फंसने से उसका हाथ जख्मी हो गया। वह बाइक से गिर कर भी घायल हो गया। पीड़ित ने चाइनीज मांजे पर पूर्णतया रोक लगाने संबंधित दुकानों की जांच कर मांजे को नष्ट करने की मांग की है।