आर्थिक सहायता के चेक बांटे
झुंझुनूं. राजस्थानराज्य भारत स्काउट गाइड, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को पीरूसिंह राजकीय माध्यमिक स्कूल में ईको क्लब के सहयोग के लिए चेक बांटे गए। सीओ स्काउट, एमएस पंवार ने बताया कि जिले के 250 स्कूलों में संचालित ईको क्लब द्वारा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए रैली, नारे, बैनर, पर्यावरण संबंधित प्रतियोगिताएं कराने, स्कूल के बच्चों को वन भ्रमण कराने के लिए नेशनल ग्रीन कोर योजना के तहत 2500 रुपए की राशि दी गई।