- Hindi News
- पं. दीनदयाल उपाध्याय विवि के अधीन होंगे 256 कॉलेज
पं. दीनदयाल उपाध्याय विवि के अधीन होंगे 256 कॉलेज
सीकर झुंझुनूं के कॉलेज भी शामिल, उच्च शिक्षा मंत्री के साथ हुई बैठक में यूनिवर्सिटी का क्षेत्राधिकार तय
^पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार तय कर दिया गया है। अफसरों को कहा गया है कि वे आगे का काम शुरू कर दें। इसके लिए 15 से 17 दिसंबर तक हर यूनिवर्सिटी की अलग से बैठकें होंगी। दीपकगोयल, जॉइंटसेकेट्री, उच्च शिक्षा विभाग
सीकर. पंडितदीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के अधीन सीकर झुंझुनूं के ही कॉलेज आएंगे। दोनों जिलों के 256 कॉलेज इसके अधीन हो जाएंगे। चूरू जिला बीकानेर यूनिवर्सिटी के अधीन आता है। गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ के साथ हुई बैठक में यूनिवर्सिटी को लेकर चर्चा हुई। मंत्री ने यूनिवर्सिटी की अभी तक की प्रोग्रेस की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल्द ही यूनिवर्सिटी के क्षेत्राधिकार को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। रजिस्ट्रार कमला ने उच्च शिक्षा मंत्री को अभी तक हुए कार्यों के बारे में बताया। वीसी विमलेश चौधरी ने बताया कि क्षेत्राधिकार को लेकर चर्चा हुई है। सीकर झुंझुनूं के 256 कॉलेज मिले हैं। इसको लेकर जल्द निर्देश जारी हो जाएंगे। उच्च शिक्षा ने अधूरे कार्यों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के अफसर भी मौजूद थे।
अगलेसाल फर्स्ट ईयर की परीक्षा ही करा सकेगी यूनिवर्सिटी
इससाल यूनिवर्सिटी परीक्षा नहीं करा सकेगी। अभी कॉलेजों का एफिलिएशन करना होगा। इसके बाद सिर्फ फर्स्ट ईयर की परीक्षा ही करा सकेंगे। क्योंकि अभी बोम की एक ही बैठक हुई है। सिलेबस भी तय किया जाना जरूरी है। स्टाफ की नियुक्तियां भी अटकी हुई हैं। इस साल राजस्थान यूनिवर्सिटी एग्जाम फार्म भी भरवा चुकी हैं और एफिलिएशन की फीस भी कॉलेजों से ले चुकी है।
अब समय भी कम ही बचा है। सीकर झुंझुनूं के करीब एक लाख बच्चों को इससे फायदा होगा।