खेतड़ी में याद किए जाएंगे विवेकानंद
खेतड़ी |रामकृष्णमिशन शुक्रवार को विरासत दिवस मनाएगा। समारोह में सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर सात लोगों का सम्मान किया जाएगा।
मिशन के स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र काम करने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी बीएल मेहरड़ा, इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेंद्र पाल, 10वीं की मेरिट में आने वाली नंगली की छात्रा दीपिका कंवर, स्वामी विवेकानंद पर पीएचडी करने वाले डॉ. जुल्फिकार, उद्योगपति रमेशचंद सीतानी, न्यायिक अधिकारी सुनील यादव तथा व्याख्याता विजयलक्ष्मी का पन्नासाह तालाब पर शाम को होने वाले कार्यक्रम में सम्मान किया जाएगा। स्कूली छात्र प्रभात फेरी निकालेंगे। चार बजे राजकीय अजीत अस्पताल के सामने से कस्बे के विभिन्न रास्तों से स्वामी विवेकानंद और राजा अजीतसिंह के जीवन पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। रामकृष्ण मिशन सहित कस्बे को रोशनी से सजाया जाएगा।
आज के दिन शिकागो से आए थे विवेकानंद
स्वामीविवेकानंद शिकागो सर्वधर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति का परचम लहराने के बाद 12 दिसबंर 1897 को खेतड़ी आए थे। उसी की याद में पिछले तीन साल से खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन विरासत दिवस मनाता है। उस समय राजा अजीतसिंह पूरे शाही सम्मान के साथ खेतड़ी रियासत की सीमा से स्वामी विवेकानंद को खेतड़ी लेकर आए थे। पूरे कस्बे भोपालगढ़ किले में दीपक जलाए थे।
विरासत दिवस आज, सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
समारोह