झुंझुनूं | तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। जिले में कड़ाके की सर्दी का जोर है। गुरुवार सुबह हवा चुभ रही थी तो दिन में भी धुप सुहानी लग रही थी।
शाम ढलते ही सर्दी ने जोर पकड़ लिया और बाजार जल्दी ही सूने होने मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी हवा का दबाव बढ़ गया है। बादल छंटने से मौसम अचानक खुलने के कारण आसमान की नमी बढ़ गई, जिससे ठंडी हवा छूटी है। 15 दिसंबर तक बादलों की आवाजाही रह सकती है।
इससे ठंड रहेगी, लेकिन रात के पारे में उछाल आएगा। इसके बाद फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।