अवैध खनन पर 19 के खिलाफ मामला दर्ज
खेतड़ी | पुलिसने दोहान नदी के मुहाने पर अवैध खनन कर बजरी फिल्टर करने पर आठ नामजद सहित कुल 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार तहसीलदार राजवीरसिंह यादव ने संबंधित हलका पटवारियों की रिपोर्ट पर गौरीर के रतनसिंह, सुरेश चौधरी, देवराज, दूधवा नांगलिया के कर्मवीर, ढाणी सागडू के सुदामा, सिहोड़ के राजेंद्र शर्मा, गोठड़ी के वीरेंद्र तथा नांगल चौधरी के सुधीर सहित 19 के खिलाफ अवैध तरीके से खनन करने, बजरी चोरी करने तथा गलत तरीके से बजरी फिल्टर करने के मामले खेतड़ी थाने में दर्ज कराए।
शांतिभंगमें 13 गिरफ्तार
पुलिसने अवैध खनन करते पाए जाने पर बुधवार रात 13 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार बजरी फिल्टरों प्लांटों पर काम करते पाए जाने पर पुलिस ने सुखवीर, सुरेंद्र, सुमेरसिंह, मुकेश, जगदीश, रवि, संदीप, सुरज्ञानी, मक्खनलाल, उपेंद्र, अजीत, दूलीचंद हनुमान को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।