पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदेशियों ने भी बंटाया हाथ

विदेशियों ने भी बंटाया हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुलताना| स्वच्छराजस्थान सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को कनाडा के पर्यटकों ग्रामवासियों ने पीपली चौक रास्ते पर

सफाई की। कनेडियन पर्यटक एंडी पेलिस और निकोला हाकिंस गत दो दिन से मोहल्लों में जाकर साफ-सफाई कर रहे है। इन्होंने कहा कि सभी ग्रामवासियों को हमारे साथ मिलकर गांव को स्वच्छ बनाना चाहिए।

अलसीसर|पंचायतसमिति में जिला परिषद के एसीईओ चंदगीराम झाझड़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीओ गोपीराम भांबू ने स्वच्‍छ भारत अभियान की जानकारी दी। सफाई के प्रति लापरवाही नहीं बरतने को कहा। अन्य योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट ली गई।

पीएचसी प्रभारी ने सफाई के लिए इनकार किया

सूरजगढ़|बीसीएमएचओडॉ.दयराम महरिया ने गुरुवार को काकोडा पीएचसी का निरीक्षण किया। बीपीएम सुमेरसिंह मीणा ने बताया कि पीएचसी में सफाई नहीं थी। लेबर रूम, स्टोर आदि में भी गंदगी थी। पीएचसी प्रभारी डॉ. हरेंद्रकुमार को साफ-सफाई अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इस पर प्रभारी ने जवाब दिया कि वे सफाई कैसे करवा सकते हैं। डॉ. महरिया ने कहा कि प्रभारी के साफ-सफाई करवाने से इनकार करने की रिपोर्ट अधिकारियों को की गई है।

सुलताना. पीपलीचौक रास्ते पर सफाई करते कनाडा के पर्यटक।