पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 दिवसीय सर्जरी शिविर में रोगियों ने लिया लाभ

10 दिवसीय सर्जरी शिविर में रोगियों ने लिया लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़| अनाजमंडी गेस्ट हाउस में संत रसिक मोहनदास अन्न जल सेवा समिति की ओर से गुरुवार को शुरू हुए दस दिवसीय शल्य चिकित्सा शिविर में पहले दिन बड़ी संख्या में रोगी आए। व्यवस्थापक शिवचरण गोयल ने बताया कि शुष्कार्श, रक्तार्श, खूनी बादी, बवासीर, भगंदर, फिस्टूला, साइनस, फिशर, मषक आदि रोगों से पीड़ित रोगियों की चिकित्सा प्रभारी आरके यादव, डॉ. रामफूल यादव, डॉ.देवकरण शर्मा, डॉ.पंकज सक्सेना, डॉ.प्रवीणकुमार, डॉ.संजु चौधरी, डॉ. महिपाल यादव आदि ने जांच कर दवा दी तथा गंभीर रोग से पीड़ित रोगियों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। शिविर में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक नए रोगियों का पंजीयन किया जाएगा तथा उसके बाद ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर का उद्‌घाटन भावठड़ी के मदनलाल अग्रवाल ने किया। इस मौके पर खाद्य व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, विजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।