पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा मेट संघ ने सौंपा ज्ञापन

मनरेगा मेट संघ ने सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | महात्मागांधी नरेगा मेट संघ की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष बनवारीलाल खींचा की अध्यक्षता में शहीद स्मारक में हुई। खींचा ने बताया कि अर्द्धकुशल अकुशल श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। दो महीनों से नरेगा श्रमिकों को काम नहीं मिला है जिन्हें काम मिला उन्हें भी समय पर मजदूरी नहीं मिल रही। मेट संघ ने दस सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान जिला सचिव नथमल सैनी, महेश कुमार सैनी, विजय कुमार साग, महेंद्र सिंह, इंद्रसिंह, रामवतार स्वामी, हरीराम, कुलदीप सिंह, मंगलाराम आदि उपस्थित थे।