चिकित्सा शिविर आज
चिकित्सा शिविर आज
नवलगढ़.बाबामटोलदास महाराज सेवा समिति भरवाड़ी की ओर से शुक्रवार को गिरधरपुरा गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। समिति के डा. विश्वंभरदास शास्त्री ने बताया कि गांव के सामुदायिक भवन मे सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कैंप चलेगा।
नेत्रचिकित्सा शिविर आज
नवलगढ़.लायंसक्लब डॉ. विमलेश आईकेयर एंड मेडिको वेलफेयर सोसायटी की ओर से शुक्रवार को छावछरिया धर्मशाला में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। क्लब सचिव मुरली चोबदार ने बताया कि शिविर में जयपुर की टीम सेवा देंगी।