साधारण सभा की बैठक 22 को
झुंझुनूं|जिला परिषदकी साधारण सभा 22 दिसंबर को जिला प्रमुख हनुमान प्रसाद की अध्यक्षता में परिसर सभागार में होगी। जिला परिषद के एसीईओ चंदगीराम झाझड़िया ने बताया कि बैठक में गत बैठक की कार्यवाही, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, शिक्षा, श्रम कल्याण, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद, रसद, राजस्व, पुलिस, परिवहन, खनिज विभागों की गतिविधियों, पंचायतीराज संस्थाओं के बजट, विकास एवं मनरेगा योजना पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सांसद संतोष अहलावत सहित सभी विधायक, पंचायत समिति प्रधान जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहेंगे।