पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता का उद्‌घाटन

प्रतियोगिता का उद्‌घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | परमवीरपीरूसिंह सरकारी सैकंडरी स्कूल के तत्वावधान में 42वीं मंत्रालयिक शिक्षा विभागीय खेलकूद सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्‌घाटन बुधवार को हुआ। खेल अधिकारी मनीराम नायक, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शा.शि.) गुलझारीलाल जानू, प्रदेशाध्यक्ष सुनील चाहर, बाबूलाल थालौर भानाराम ने किया। खेल प्रभारी सत्यवीरसिंह झाझड़िया ने बताया कि 40 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक आयु के दो वर्गों में कर्मचारियों ने भाग लिया। सौ मीटर दौड़ में कनिष्ठ लिपिक विकास बीबासर प्रथम, कनिष्ठ लिपिक डीईओ प्रारंभिक पंकज दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में विकास प्रथम, सतपाल पूनिया दूसरे स्थान पर रहे। एकल गायन प्रतियोगिता में नंदलाल चंदेलिया नारनोद प्रथम, सुगम संगीत प्रतियोगिता में चित्रगुप्त नारनोलिया बड़ागांव प्रथम स्थान पर रहे।शुक्रवार को रिले दौड़, ऊंची कूद, त्रिकुद, तश्तरी फेंक, भाला फेंक, गोला फेंक प्रतियोगिता होगी।

झुंझुनूं. वाॅलीबॉलप्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी।