पूर्व पालिकाध्यक्ष को श्रद्धांजलि
नवलगढ़| विप्रमंडल संस्थान के अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रभुदयाल बिबासरिया (मास्टरजी) के निधन पर गुरुवार विप्र मंडल संस्थान में श्रद्धांजलि सभा हुई। दो मिनट का मौन रखा गया। संस्थान के अध्यक्ष बुद्धकरण बासोतिया ने शोक संदेश का वाचन किया। पूर्व विधायक नवरंगसिंह, ठा. आनंदसिंह शेखावत एडवोकेट विद्याधर जाखड़, एडवोकेट ओमप्रकाश मिंतर, महेश चौधुरी, महेश मिश्रा, श्रीकांत मुरारका, सज्जन जोशी, रामकृष्ण आदि ने विचार व्यक्त किए। कई संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
नवलगढ़. पूर्वपालिकाध्यक्षको श्रद्धांजलि देते लोग।