संदल की रस्म के साथ उर्स का आगाज
झुंझुनूं | इमामनगर स्थित दरगाह इमामुल औलिया में हजरत पीर अलाउद्दीन अहमद (र.अ.) का सालाना उर्स का गुरुवार को संदल की रस्म से आगाज हुआ। सुबह संदल की रस्म हुई। जौहर की नमाज के बाद कुरआन खानी हुई। शाम को महफिले मिलाद हुई। इस अवसर पर दरगाह गद्दीनशीन पीर मोहम्मद अली, पीर रहमत अली,हकीम मोइनुद्दीन,मौलाना सद्दाम, मौलाना अब्दुल अली, हाजी यूसुफ, रिजवान,अकरम सहित अनेक लोग मौजूद थे।
बगड़| मालीगांवरोड स्थित हजरत इज्जेतुल्लाह शाह शरीफ दरगाह में सूफी संत ईज्जतुल्ला शाह के 227 वें चार दिवसीय सालाना उर्स पर गुरुवार को असर की नमाज के बाद फातेहाखानी हुई। गद्दीनशीन पीर दीन मोहम्मद की सदारत में हुई फातेहाखानी में बड़ी संख्या में जायरीनों ने शिरकत कर दुआ मांगी। तबर्रूक तकसीम किया गया। विभिन्न स्थानों से आए जायरीनों ने चादर चढ़ाई। दरगाह की विशेष सजावट की गई। लंगर लगा।
झुंझुनूं. पीरअलाउद्दीन की मजार पर अकीदत के फूल पेश करते हुए।
बगड़. इज्जेतुलाशाह के उर्स पर फातेहाखानी में हिस्सा लेते अकीदतमंद।