महेंद्र और प्रीतम रहे अव्वल
डीडीडालमिया कॉलेज जामड़ोली के महेंद्र कुमार राजस्थान यूनिवर्सिटी में शुरू हुई इंटर कॉलेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन पांच हजार मीटर दौड़ में अव्वल रहे। सीकर के राकेश कुमार ने दूसरा तथा जयपुर के तेजपाल यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जेवेलिन थ्रो में बस्सी के आत्माराम कॉलेज के प्रीतम सिंह और विक्रम सिंह ने क्रमश: पहला दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सुबोध कॉलेज के कपिल तीसरे रहे। 20 किमी पैदल चाल में सीकर के श्रीराम ने पहला स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग में कानोड़िया कॉलेज की विधि डागा ने 400 मीटर बाधा दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि झुंझुनूं की सरोज चौधरी ने पहले स्थान पर रहीं। लंबी कूद में भरतपुर की हेमलता कुमारी ने बाजी मारी, तो कानोड़िया कॉलेज की सरोज यादव दूसरी रहीं। महिलाओं के अन्य मुकाबलों में झुंझुनूं की चमेली ने 400 मी. दौड़, पूजा धारा ने पांच हजार मी. दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया, तो गोला फेंक में अनुराधा, जेवेलिन थ्रो में संगीता तथा पांच किमी पैदल चाल में अभिलाषा प्रथम रहीं।
ओएनजीसी से जुड़े रजत चौहान
इंचियोनएशियाड के स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज रजत चौहान ओएनजीसी से जुड़ गए हैं। फिलहाल रजत को दो लाख रुपए नकद के साथ 1.5 लाख रुपए खेल उपकरण के लिए दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें 15 हजार रुपए का मासिक भत्ता मिलेगा। बाद में उन्हें पूर्णकालिक नियुक्ति दी जाएगी।