झुंझुनूं. बेटी जन्म पर सरकार की ओर से अभिभावकों को बधाई का एसएमएस भेजा जाएगा। प्रदेश में घटते लिंगानुपात को देखते हुए सरकार ने यह पहल की है। इसकी शुरुआत दो अक्टूबर से होगी। कन्या भ्रूण हत्या रोकने तथा बेटी के जन्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने योजना बनाई है। संस्थागत प्रसव पर ऐसे एसएमएस किए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. एसएन धौलपुरिया ने बताया कि जिले में वर्तमान में 33 सोनोग्राफी सेंटर संचालित हैं। इन पर एक्टिव ट्रैकर लगाए हुए हैं। निरीक्षण के दौरान एक्टिव ट्रैकर के डाटा लेकर उनकी जांच की जाएगी।
लिंग का निर्धारण करना, करवाना सहयोग करना दंडनीय अपराध है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने में आमजन इस तरह से सहयोग कर सकता है -
> कन्या भ्रण हत्या की सूचना देकर। इसमें एक लाख रुपए तक का पुरस्कार भी दिया जाता है।
> टोल फ्री नंबर 104 पर भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना दे सकते हैं। शिकायत सही पाए जाने एवं डिकॉय कार्यवाही होने पर 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाता है।