पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सूरजगढ़ में हार का कारण हमारी सांसद विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. चिड़ावा .सूरजगढ़ उपचुनाव में हार ने जिले में भाजपा की कलह सामने ला दी। जयपुर में लिफाफों में बंद कारण सामने आए इसके पहले ही आरोप-प्रत्यारोप लगने लगे। पिलानी विधायक सुंदरलाल ने सोमवार को प्रेसवार्ता में सांसद संतोष अहलावत और उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी को सीधे-सीधे पार्टी की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया।
चिड़ावा में अपने निवास पर पत्रकारों से सुंदरलाल ने कहा कि डॉ. दिगंबरसिंह की जीत के लिए चिकित्सा मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ के साथ मिलकर हमने कड़ी मेहनत की लेकिन "बाड़ ही खेत को खा गई।'

पूर्व मंत्री सुंदरलाल ने आरोप लगाया कि सांसद को अपना वर्चस्व कमजोर होने की आशंका थी। इसलिए उन्होंने, उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी और उनके समर्थकों ने भीतरघात किया है। उन्होंने कहा कि सूरजगढ़ में पार्टी भले ही चुनाव हार गई लेकिन अब डॉ. दिगंबरसिंह अगले चार साल-चार माह तक क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद रखेंगे। महीने में चार दिन डॉ. सिंह के साथ मैं स्वयं सूरजगढ़ की जनता के बीच रहूंगा।
ये भी बोले "काका'
>बार-बार मांगने के बावजूद सांसद संतोष ने विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर बैठने वाले पार्टी के एजेंटों की सूची नहीं दी।
> एजेंट बैठाने की व्यवस्था में सहयोग नहीं किया।
> चुनाव कार्यालय बुहाना की बजाय सूरजगढ़ से संचालित करवाया।
> चुनाव व्यवस्था के नाम पर आया पैसा वास्तविक कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुंचने दिया।