पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेट्रोल पंप पर कम डाला तेल या ड्राइवर ने की चोरी, SMS से खुलेगी सबकी पोल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. आपने पेट्रोल पंप से वाहन में कितना तेल डलवाया है? कर्मचारी ने पूरा तेल डाला भी है या नहीं? या मालिक की गैर मौजूदगी में ड्राइवर ने बदमाशी तो नहीं कर ली? ऐसी तमाम चिंता से बेफिक्र हो सकते हैं।
भारत पेट्रोलियम ने एसएमएस सुविधा शुरू की है। झुंझुनूं में भी रोड नंबर दो स्थित पंप पर इसके लिए वाहन का नंबर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाया जा सकता है। करीब साढ़े चार सौ लोग इस सेवा का फायदा लेने लगे हैं।
मोबाइल फोन पर डीजल-पेट्रोल भरवाने के एसएमएस का सबसे बड़ा फायदा कमर्शियल वाहन मालिकों को है। सुविधा से जुड़ने से तेल चोरी तो रुकेगी साथ ही महीने में वाहन में तेल पर हुआ खर्च जानने के लिए बिल का इंतजार करने की जरूरत नहीं रहती। शहर में 233 कमर्शियल, 133 टू व्हीलर 70 अन्य व्हीकल वाले इस सुविधा से जुड़े हुए हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन