पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. जोधपुर में कलेक्ट्रेट के सामने स्थित भगवान महावीर उद्यान में 25 जनवरी से 100 फीट ऊंचा मॉन्यूमेंटल राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा। नगर निगम फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 25 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे होने वाले एक समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 100 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण करेंगे। सांसद और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
महापौर रामेश्वर दाधीच ने गुरुवार को पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सांसद चंद्रेश कुमारी, शहर विधायक कैलाश भंसाली व सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित जनता को 'क्लीन जोधपुर, ग्रीन जोधपुर' के साथ भ्रष्टाचार मुक्त जोधपुर का संकल्प भी दिलाया जाएगा। इससे पहले महापौर ने सत्तारूढ़ कांग्रेस व विपक्षी पार्षदों की बैठक बुलाई। इसमें पार्षदों को भी पूरी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.