जोधपुर. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, अशोक गहलोत और माननीय संसद सदस्य और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, श्री नवीन जिंदल ने जोधपुर कलेक्टरी के सामने भगवान महावीर पार्क में सबसे ऊंचा यानी 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया।
100 फीट ऊंचे पोल पर इस झंडे का वजन 9 किलोग्राम, चौडाई 30 फीट और लंबाई 20 फीट है। सौ फीट ऊंचे इस तिरंगे को रात में दिखाने के लिए रोशनी की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके लिए पोल के नीचे बड़ी-बड़ी लाइटें लगाई गई हैं, जो लहराते तिरंगे तक जाएंगी। इतनी अधिक ऊंचाई पर तिरंगे को फहराने को ’स्मारकीय ध्वज’ के रूप में जाना जाता है। इसे कभी नीचे नहीं उतारा जाता और सूर्यास्त होने के बाद भी उसे रोशन रखा जाता है। तिरंगे की आचार संहिता के तहत सौ फीट से ऊंचा तिरंगा रात में भी फहराया जा सकता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें जब 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया तो कैसे दिखे नजारे...