पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच प्रत्याशी ने भोज के लिए कटवाए 3 दर्जन पेड़, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सरपंच प्रत्याशी ने भोज के लिए कटवाए 3 दर्जन पेड़, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. देवलिया से डांगियावास नेशनल हाइवे 112 के बीच करीब तीन दर्जन से अधिक हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने के मामले में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि गांव में चुनाव के दौरान प्रत्याशी छोगाराम ने सामूहिक भोज देने के लिए इन पेड़ों की बलि दी है। ग्रामीणों की मांग पर विभाग ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग 112 देवलियां गांव से 16 मील टांका तक नीम, बबूल, खेजड़ी के हरे-भरे पेड़ों को कुछ लोग 6 फरवरी से काट रहे थे। लकड़ियों को ट्रैक्टर में ले गए। सिद्धाराम, कानाराम, पूराराम ज्याणी, शेराराम सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि इन पेड़ों की कटाई बीसलपुर गांव में चुनाव के दौरान प्रत्याशी छोगाराम के इशारे पर की गई। इन लकड़ियों से सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। पेड़ों के कटने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने उप वन संरक्षक कार्यालय पर करीब दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया।
कल टीम भेज जांच करवाएंगे
पेड़ों के कटने के मामले की जांच की जाएंगी। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ अवश्य कार्रवाई होगी। मंगलवार को एसीएफ विधुशेखर दवे, रेंजर व वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी जाएगी। पहले यह देखा जाएगा कि यह वनभूमि है या एनएच या पीडब्ल्यूडी की है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -आरके सिंह, डीएफओ, वन विभाग