पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. आईआईटी जोधपुर के 'इग्नस 2014' कार्यक्रम में तकनीकी और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ सामाजिक बदलाव के कॉन्सेप्ट पर जोर रहेगा। इस कार्यक्रम के तहत आईआईटीयंस ने पूरे जोधपुर में 500 पौधे रोपने का संकल्प लिया है। पिछले एक महीने में शहर में अलग-अलग जगह 60 से 70 पौधे लगाए जा चुके हैं।
कार्यक्रम के मार्केटिंग हैड केदार ने बताया कि प्रकृति को हम विज्ञान के नाम पर नष्ट कर रहे हैं। अब इसका बचाव करना जरूरी हो गया है, क्योंकि लगातार दोहन का प्रभाव हम पर पडऩे लगा है। यही वजह है कि इस बार इग्नस में तकनीकी और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ सामाजिक बदलाव के लिए 'प्रकृति' कार्यक्रम को भी जोड़ा गया है।
संगीतकार विशाल दे सकते हैं प्रस्तुति
केदार ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में मशहूर बैंड पेंटाग्रेम की परफॉर्मेंस हो सकती है। इसके लिए सारी तैयारी की जा चुकी है। पेंटाग्रेम में संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर के विशाल मुख्य गायक होंगे। विशाल ने कई हिंदी फिल्मों के लिए गीत भी गाए हैं। तकनीकी फेस्टिवल में डीआरडीओ सहित देश की कई नामी कंपनियां भाग लेंगी।
स्कूली बच्चों को करेंगे अवेयर
'प्रकृति' कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूलों में पौधरोपण के साथ कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे, ताकि स्टूडेंट्स में प्रकृति के प्रति अवेयरनेस लाई जा सके। 'नो पर्सनल व्हीकल यूज डे' व 'प्लास्टिक फ्री डे' मनाए जाएंगे। साथ ही नेत्र जांच शिविर लगाकर स्टूडेंट्स के साथ हजार लोगों की नेत्रजांच की जाएगी।
फोटो- स्कूली बच्चों के साथ पौधरोपण करती आईआईटी स्टूडेंट।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.