जोधपुर. जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 78 अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों व विशिष्ट प्रतिभाओं को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट भगवान पंवार, कृषि विवि के सोहनलाल शर्मा, ग्रामीण कोषाधिकारी तेजसिंह शेखावत, सूचना एवं जनसंपर्क सहायक निदेशक डॉ. मोहनलाल गुप्ता, उम्मेद अस्पताल के डॉ. दलपतसिंह राजपुरोहित, रोडवेज के वासुदेव शर्मा, वरिष्ठ लिपिक प्रदीप मेहता, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजेश कुमार मीणा, वरिष्ठ अनुदेशक दिनेश कुमार गौड़ को सम्मानित किया जाएगा।
इसी तरह सर्किट हाउस के मोहम्मद इकबाल, सीएमएचओ कार्यालय के गुलाबसिंह, ओएमएस राविवि जगवीरसिंह कच्छवाह, पंचायत समिति बालेसर के केशवकुमार कवाडिय़ा, कनिष्ठ लेखाकार कोष कार्यालय शहर के विजय कुमार चौहान, उप अधीक्षक मगाचिजो डॉ. प्रदीप बालिया, व्याख्याता डूंगरराम सुथार, डॉ. दाऊलाल रंगा, सुप.सहा.अभि. उपखंड 2 ढगलाराम, सहायक अभियंता उपखंड एक पेंपाराम बेलदार, बिलाड़ा के भींजाराम सुथार, डॉ. आशुतोष हर्ष, कंपाउंडर संपतलाल को भी सम्मानित किया जाएगा।
इसी तरह ऑफिस कानूनगो मेहरदीन खां मेहर, कनिष्ठ लिपिक रवेंचीदान देवल, जिला निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक जतनसिंह, कनिष्ठ लिपिक धर्मसिंह, कनिष्ठ लेखाकार बन्नाराम,
सोनी कंप्यूटर्स के शिव कुमार सोनी, कृति भारती पुत्र नरेंद्र चौपड़ा (ओशो अपार्टमेंट), विनोद कल्ला पुत्र सीताराम कल्ला, ओसियां के कमलकिशोर माहेश्वरी, भोपालगढ़ के मांगीलाल गोदारा, हंसदास कामड़ पुत्र सुखदास कामड़, मानसी टाक पुत्री दिनेश टाक, प्रदीप रावल पुत्र करणी दान, कुमारी रिंकु गहलोत पुत्री बुधाराम गहलोत, कल्पना रावल पुत्री हेमराज रावल, पायल कच्छवाह पुत्री शैलेश कच्छवाह, उप पंजीयक तृतीय शैतानसिंह राजपुरोहित, सूचना सहायक नरेंद्र कुमार, अरामावि छीला पूल राधेश्याम पालीवाल, विधि सहायक मोहम्मद अली, वरिष्ठ लिपिक संपत्तसिंह भाटी को सम्मानित किया जाएगा।
इसी तरह महात्मा गांधी अस्पताल की डॉ. राजश्री बेहरा, सूचना सहायक प्रदीप सिंह कच्छवाह, कर सहायक दीपिका सोलंकी, प्रबोधक मोहम्मद सईद, वरिष्ठ लिपिक लक्ष्मणसिंह नरुका, शारीरिक शिक्षक महेंद्र गिरि, शारीरिक शिक्षक नरेश सोलंकी, सफाई प्रभारी वार्ड 33 देवीसिंह, सफाई वार्ड प्रभारी 17 रामचंद्र भाटी, कनिष्ठ लिपिक नगर निगम दयानंद तिवारी, सहायक कर्मचारी भगवान दास, वाहन चालक अंबाराम गौड़, पटवारी अर्जुनसिंह, कनिष्ठ लिपिक अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सक्सेना, कनिष्ठ लिपिक पेंशन विभाग गंगादास वैष्णव, वरिष्ठ तकनीशियन प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ओमप्रकाश पुरोहित, कपिलसिंह राजपुरोहित पुत्र महेश सिंह, कुमारी अरसी खानम पुत्री अब्दुल रज्जाक, चंद्रिका चौधरी पुत्री रामस्वरूप चौधरी, ललित कुमार चौहान पुत्र जितेंद्र कुमार चौहान, समीर खन्ना पुत्र रमेश खन्ना, जसवंत सिंह पुत्र संतोक सिंह, अध्यक्ष दिव्य ज्योति महिला संस्थान शांता मेहता, जिला समन्वयक सीएफएआर उर्मिला राठी, नर्स ग्रेड 2 रवींद्र गुप्ता, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कन्हैयालाल, कार्यालय सहायक उपखंड कार्यालय मोतीलाल वैष्णव, पंचायत प्रसार अधिकारी राजेंद्र वैष्णव, सहायक निदेशक अभियोजन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बरकत अली, अधिवक्ता नाथूसिंह राठौड़, अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज असगर बैलीम, एनजीओ प्रथम की मीना चौधरी, पत्रकार प्रदीप जोशी, पत्रकार शरद शर्मा व खंड चिकित्सा अधिकारी बावड़ी बलवीर सिंह शेखावत को सम्मानित किया जाएगा।