जोधपुर. नवरात्रा स्थापना पर गुरुवार को सरकारी दफ्तरों, हाईकोर्ट, अधीनस्थ अदालतों सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों और शिक्षण संस्थाओं में अवकाश रहेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए छुटि्टयों के लिहाज से 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक 12 दिन बहुत अच्छे रहने वाले हैं। इस दौरान आठ दिन छुट्टियां रहेंगी।
अधीनस्थ अदालतें 5 दिन खुलेंगी: हाईकोर्ट में भी 26, 29 व 30 सितंबर, 1 अक्टूबर के दिन वर्किंग, जबकि 27 सितंबर को ऑफिस कार्य होगा। अधीनस्थ अदालतों में 26, 27, 29 व 30 और एक अक्टूबर वर्किंग-डे रहेंगे। बैंकों में रविवार के अलावा दो, तीन व छह अक्टूबर को अवकाश रहेगा।