जोधपुर. स्वाइन फ्लू से गुरुवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में आठ और मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक विदेशी महिला पर्यटक भी शामिल है। स्विट्जरलैंड निवासी एनी मैरी (70) बत्तीस लोगों के ग्रुप के साथ भारत घूमने आई थी। जैसलमेर में हालत बिगड़ने पर उसे बुधवार रात को ही जोधपुर एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। जांच में उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। स्विट्जरलैंड दूतावास को इसकी जानकारी भेजी गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (पब्लिक हेल्थ) डॉ. बीआर मीणा ने बताया कि देश में स्वाइन फ्लू से किसी विदेशी पर्यटक की मौत का यह पहला मामला है। स्वाइन फ्लू का प्रकोप वर्ष 2009 से शुरू हुआ था।
सात अन्य की भी मौत
उधर, एमजीएच में भर्ती दो प्रसूताएं तिलवासनी की सुमन (22) ने बुधवार और पीपाड़ सिटी की सुमन (21) ने गुरुवार को दम तोड़ा। एमडीएमएच में भर्ती चौखा निवासी हंसराज (26), अजमेर के ब्यावर रहमान (45), एमजीएच में भर्ती नागौर के दादरी निवासी सीता (45) की मृत्यु हुई। वहीं एमजीएच में भर्ती पाली निवासी गर्भवती फूली (30) व नागौर के डीडवाना निवासी चैनाराम (36) की बुधवार को मृत्यु हुई। इनकी रिपोर्ट गुरुवार को आई। गुरुवार रात तक 84 नमूनों की जांच रिपोर्ट में 41 पॉजिटिव पाए गए। मेडिकल कॉलेज की लैब, डीएमआरसी व दिल्ली की निजी लैब से 115 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर