बैंककर्मियों का ‘मार्च टू पार्लियामेंट’ 14 मार्च को
बैंककर्मियों का ‘मार्च टू पार्लियामेंट’ 14 मार्च को
जोधपुर| बैंकऑफ इंडिया एंप्लॉइज यूनियन की अंचल स्तरीय सेमिनार रविवार को परवाना भवन, माधोबाग में आयोजित की गई। राजस्थान प्रदेश बैंक एंप्लॉइज यूनियन के उप महासचिव एलएन जालानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सेमिनार में 77 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पवन कुमार पाटोदी ने समारोह की अध्यक्षता की। हरिसिंह चारण ने संचालन किया। सेमिनार को संबोधित करते हुए जालानी ने बताया कि 8 जनवरी की सफलतम हड़ताल सैद्धांतिक मुद्दों को लेकर हुई, साथ ही सेवा शर्तों में एकतरफा छेड़खानी बदलाव बैंक कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेगा। 14 मार्च को दिल्ली में 40000 बैंककर्मियों का मार्च टू पार्लियामेंट एआईबीईए द्वारा बैंकिंग रिफोर्मस के विरोध में किया जाएगा।