आरोग्य शिविर में 353 मरीजों की जांच, 19 रेफर
फलौदी | ग्रामपंचायत बैंगटीकला में रविवार को आरोग्य राजस्थान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 111 मरीजों की जांच की गई और दवाएं दी गई। इनमें से 5 मरीजों को उपचार के लिए रेफर किया गया। शिविर में डॉ. पृथ्वीराज पालीवाल, डॉ. सुनील विश्नोई ने मरीजों की जांच की और कमल एलटी, एएनएम तनवीर फातिमा, मांगीलाल आदि ने दवाएं दी। सरपंच रहमतुल्लाह ने डाक्टरों नर्सिंग स्टाफ का आभार जताया। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तुलसी, कमला आदि ने सहयोग किया।
लोहावट | क्षेत्रके ग्राम पंचायत भेड़ में आरोग्य राजस्थान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 150 मरीजों की जांच की गई 5 मरीजों को रेफर किया गया। शिविर में डाॅ. अजय व्यास, डाॅ. राहुल खन्ना, डाॅ. हमीरसिंह चौधरी, पप्पूराम तथा लैब टेक्नीशियन तिलोकचंद सहित ग्रामीणों ने सेवाएं दी।
शेरगढ़ आंचलिक | क्षेत्रके गजेसिंह पुरा ग्राम पंचायत पर आरोग्य राजस्थान शिविर आयोजित किया गया। इसमें डॉ. मुकेश गहलोत ने 92 मरीजों की जांच की। एनसीडी विभाग जोधपुर के डॉ. पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा मरीजों के शुगर जांच की गई। नौ मरीजों के रेफरल कार्ड बनाए गए। इस दौरान सरपंच शैतानाराम भील, ग्रामसेवक मालाराम मेल नर्स चैनाराम परमार, लैब टेक्निक रामदयाल, एएनएम प्रतिभा चौहान ग्रामीण उपस्थित थे।