पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूज ब्रीफ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खीचन- बाबा रामदेव मंदिर में नौ दिवसीय यज्ञ की पूर्णारती 17 को

उपखंडक्षेत्र के आमला गांव में बाबा रामदेव नगर के बाबा रामदेव मंदिर में संत चंद्रभान महाराज के सान्निध्य में चल रहे नौ दिवसीय यज्ञ में लोग आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। गत 9 फरवरी को शुरू हुए इस यज्ञ की पूर्णारती 17 फरवरी को आचार्य नेमीचंद शास्त्री के सान्निध्य में होगी। इस अवसर पर बाबा रामदेव गोशाला का शुभारंभ किया जाएगा।

ओसियां-सूर्य सप्तमी पर हवन यज्ञ कर आराध्य सूर्य देव से की मंगल कामना

सूर्यसप्तमी के मौके पर कस्बे के सेवगों की बगेची स्थित सूर्य मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सूर्य सप्तमी को सूर्य देव के जन्मोत्सव के मौके पर सूर्य मंदिर काे फूल मालाओं से सजाया गया। शाकद्वीपिय ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपने कुल देव सूर्य भगवान का हवन यज्ञ में आहुतियां देते हुए पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व शनिवार को मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन भी किया गया। शाकद्वीपिय ब्राह्मण समाज ने अपने कुल देव सूर्यदेव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां देते हुए सुख-शांति की कामना की। इस दौरान समाज के बड़ी तादाद में लोगों ने हवन यज्ञ में आहुतियां देते हुए महाआरती कर दर्शन लाभ लिए। इस दौरान अध्यक्ष पारसमल शर्मा, उपाध्यक्ष सुुमेरमल शर्मा, लक्ष्मीनारायण, अंबालाल सेवग, जेठमल हठीला, अमरचंद, सुरेश, मूलचंद दवेरा, सुरेश मुंदियाड़ा, पुजारी संतोष मुंदियाड़ा, ओम प्रकाश सांडिल्य, दिलीपचंद, धीरज, मनीष, सूर्यप्रकाश सहित बड़ी तादाद में समाज के लोगों ने महाआरती में भाग लिया।

फलौदी|शाकद्वीपीयब्राह्मणसमाज समिति के तत्वावधान में रविवार को सेवगों की बगेची में सुबह सूर्य महोत्सव का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से यज्ञ कर सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना की। मुख्य यजमान दुर्गाशंकर पुत्र भंवरलाल थे। शाम को प्रसादी वितरित की गई। कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा एडवोकेट ने वर्ष 2015-16 के आय व्यय का विवरण पेश किया।

भीकमकोर-मां नागणेचिया मेले में उमड़े भक्त, पूजा कर खुशहाली की कामना की

क्षेत्रमें जोधपुर-फलौदी हाइवे पर स्थित नागणेचिया माता के मंदिर पर रविवार को मेला भरा गया। मंदिर पुजारी जसराज शर्मा ने बताया कि देवी का मेला सुबह आरती से शुरू होकर शाम करीब छह बजे तक चला। इसमें भीकमकोर गांव के आसपास के हरलाया, इंदों की ढाणी, ज्योतिषपुरा, नौसर, भियाडिया, सिरमंडी सहित कई गांवों से काफी संख्या में भक्त माता रानी के दरबार में दर्शन करने उमड़े। मेले में कई प्रकार की दुकानें भी सजी हुई थी। महिलाएं बच्चों में काफी उत्साह नजर रहा था। गांव के सरपंच लोहावट सरपंच संघ के अध्यक्ष ठाकुर मनोहर सिंह भीकमकोर ने क्षेत्र की उन्नति सुख-समृद्धि की मां से मन्नतें मांगी।

बावड़ी-गोसाई बाबा मंदिर में जागरण महाप्रसादी 21 को

क्षेत्रके गिरभाकर नांदियां स्थित गाेसाई बाबा मंदिर में 21 फरवरी को सुबह दस बजे से जागरण महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष जंबु कुमार जैन महेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक संसदीय सचिव भैराराम सियाेल द्वारा गोसाई बाबा में मंदिर में जागरण महाप्रसादी का आयोजन करवाया जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। साथ ही क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिए जा रहे है।

खबरें और भी हैं...