पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • कैफी के ‘रास्ता मिल जाएगा’ काव्य संग्रहण का लोकार्पण

कैफी के ‘रास्ता मिल जाएगा’ काव्य संग्रहण का लोकार्पण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैफी के ‘रास्ता मिल जाएगा’ काव्य संग्रहण का लोकार्पण

प्रसिद्धशाइर उपन्यासकार हबीब कैफी के काव्य संग्रह ‘रास्ता मिल जाएगा’ का रविवार को गांधी भवन में लोकार्पण हुआ। अंतर प्रांतीय कुमार साहित्य परिषद बज्मे उर्दू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध शाइर एवं आलोचक शीन काफ निजाम ने कहा कि शायरी शब्द की आंखों से देखा हुआ सपना है। उन्होंने फेज, मीर गालिब के शेरों को उधृत करते हुए कहा कि परंपरा प्रवाह का नाम है और गजल पाठक से भी तैयारी चाहती है। उन्होंने कहा कि कैफी रूमानी शाइर है। मुख्य अतिथि जस्टिस एनएन माथुर ने कैफी को साहित्य सृजन तथा काव्य संग्रह के लिए मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा साहित्य जिम्मेदारी है। इस मौके पर डॉ. निसार राही मधुर परिहार ने पत्रवाचन किया। कार्यक्रम में डॉ. रमाकांत शर्मा, एडी राही, राकेश मूथा, हरिप्रकाश राठी, शीन मीम हनीफ, अफजल जोधपुरी, भानुमित्र, इकबाल कैफ, सागरुल कादरी, दीप्ति कुलश्रेष्ठ, सरोज कौशल, हरिदास व्यास सहित अन्य साहित्यकार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...