अरिहंत आंचल में शहरवासी दिखा रहे उत्साह, आज बुिकंग का आखरी दिन
अरिहंत आंचल में शहरवासी दिखा रहे उत्साह, आज बुिकंग का आखरी दिन
अरिहंतसुपरस्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से शहर के लोगों के लिए पेश की गई रियल एस्टेट के सबसे सस्ते तीन दिन स्कीम का सोमवार को अंतिम दिन है। इस स्कीम के तहत अरिहंत आंचल में अपने सपनों का घर बहुत ही कम राशि पर बुक करवाने का मौका दिया जा रहा है। ऑफर के दूसरे दिन रविवार को टाउनशिप को लेकर भारी भीड़ उमड़ी। अरिहंत सुपरस्ट्रक्चर लिमिटेड के डायरेक्टर पीयूष डोसी ने बताया कि अरिहंत आंचल उनके ग्रुप की वह योजना है, जिसमें हर व्यक्ति अपने सपनों के घर की कल्पना करता है। इसमें घर लेने वाले लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखकर ही टाउनशिप में हर छोटी-बड़ी सुविधा को साकार किया जा रहा है। दो दिन में जिस तरह लोगों ने अरिहंत आंचल को लेकर उत्सुकता और विश्वास जताया है, उससे साबित होता है कि यह टाउनशिप यहां रहने वाले लोगों के कारण ही जोधपुर में अपनी तरह की सबसे अलग टाउनशिप साबित होगी। डोसी ने बताया कि अरिहंत सुपरस्ट्रक्चर लिमिटेड की ब्रांड क्वालिटी कस्टमर का विश्वास, निर्माण की गुणवत्ता और घर के अंदर बाहर जरूरत की हर सुख-सुविधा का ख्याल रखने के कारण ही उन्हें बेस्ट कॉर्पोरेट ब्रांड, पावर ब्रांड राइजिंग स्टार, बेस्ट डवलपर इन अफोर्डेबल हाउसिंग, कार्पोरेट एक्सीलेंस अवार्ड जैसे पुरस्कारों से नवाजा गया है। अरिहंत सुपरस्ट्रक्चर ने अपनी इन्हीं खासियतों को ध्यान में रखते हुए अरिहंत आंचल में लोगों के घर का सपना पूरा करने की योजना तैयार की है।
ज्ञानटैलेंट सर्च एग्जाम को लेकर स्टूडेंट्स में दिखा उत्साह
ज्ञानक्लासेज की ओर से आयोजित ज्ञान टैलेंट सर्च एग्जाम को लेकर रविवार को स्टूडेंट्स में जबरदस्त उत्साह देखा गया। स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर परीक्षा में भाग लिया। यह परीक्षा कक्षा 8वीं से 12वीं प्री मेडिकल प्री आईआईटी की स्कॉलरशिप के लिए आयोजित की गई। परीक्षा में 391 स्टूडेंट्स शामिल हुए। इससे पूर्व जनवरी में आयोजित एग्जाम के प्रथम चरण में 346 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। संस्थान के निदेशक घनश्याम चौधरी ने बताया कि परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम वाले स्टूडेंट्स के लिए संस्थान द्वारा निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। प्राचार्य अरविंदसिंह राठौड़ ने बताया कि परीक्षा का तृतीय चरण 18 मार्च अंतिम चरण 30 मार्च को होगा।
जीनियसऑफ मारवाड़ परीक्षा में छात्रों ने दिखाया उत्साह
विकल्पक्लासेज मानजी का हत्था पावटा द्वारा जीनियस ऑफ मारवाड़ के चौथे चरण की परीक्षा रविवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित की गई। विकल्प क्लासेज के निदेशक बजरंगसिंह राठौड़ ने बताया कि कुल 843 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा समन्वयक महेश सर्वटे ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। विकल्प क्लासेज की अध्यक्ष श्रीमती पिंटू द्वारा प्रतिभागी छात्रों को उपहार प्रदान किए। परीक्षा प्रभारी नरेश गहलोत, बृजेश अवस्थी तथा विपिन सोलंकी ने बताया कि अगले चरण की परीक्षा 21 फरवरी को दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म तथा एडमिट कार्ड विकल्प क्लासेज कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। परिणाम मार्च के प्रथम सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
रियलएस्टेट मार्केट में धूम मचाए हुए है प्रॉपर्टी ई-ऑफिस एप
रियलएस्टेट मार्केट में इन दिनों प्रॉपर्टी ई-ऑफिस एप ने धूम मचाई है। नेक्स्ट एरा सॉल्यूशंस द्वारा खास प्रॉपर्टी डीलर्स की आवश्यकताओं को ध्यान में रख बनाए गए इस एप से अब तक 5 हजार लोग जुड़ चुके हैं। इतना ही नहीं एप में 1500 से अधिक फेयर डील्स हर समय उपलब्ध है। एप पर ब्रोकर्स एवं एजेंट्स केवल शहर बल्कि आसपास के क्षेत्रों के सौदे भी आसानी से देख सकते हैं। एप के माध्यम से किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदने पर रजिस्ट्री की एडवोकेट फीस फ्री कर दी गई है। खरीदार अगर निर्माण करवाना चाहे तो आर्किटेक्ट से नक्शे परामर्श का चार्ज भी नहीं लिया जा रहा है। इतना ही नहीं, वास्तुशास्त्री एवं निर्माण एस्टीमेट के लिए अनुभवी कॉन्ट्रेक्टर की सेवाएं भी निशुल्क दी जा रही हैं। एप पर शहर के हर क्षेत्र के प्रॉपर्टी सौदों की हर पल अपडेटेड जानकारी अन्य कई फायदों के कारण एप जबरदस्त लोकप्रिय हो रहा है। अपनी तरह के एकमात्र एवं अनूठे एप के फाउंडर प्रमोद राठी का कहना है कि एप पर रियल एस्टेट की जरूरत का हर एक फीचर जुटाया गया है।