वैश्विक मंदी ने बेरोजगारी बढ़ाई, श्रमिक विरोधी नीतियों ने जीना मुहाल किया: कुलदीप सिंह
एमसीपीआईयू का संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
जोधपुर| भारतकी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी यूनाइटेड (एमसीपीआईयू) के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि वैश्विक मंदी ने बेरोजगारी बढ़ाई है। श्रमिक विरोधी नीतियों ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। वे रविवार को पार्टी कार्यालय के नवीनीकरण के बाद आयोजित संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय मुद्रा के अवमूल्यन से आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। महंगाई बेरोजगारी से आम आदमी त्रस्त है। ऐसे में सरकार की विफलता सामने है। भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए खोले जाने से और सार्वजनिक उपक्रमों को पीपीपी मोड पर निजी कंपनियों को सौंपने से जनता का नुकसान हो रहा है।
एमसीपीआईयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप सिंह ने संबोधित किया।