पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • बिना आईडी एयरपोर्ट में जाने से रोका तो भड़के भाजपा कार्यकर्ता

बिना आईडी एयरपोर्ट में जाने से रोका तो भड़के भाजपा कार्यकर्ता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | जोधपुरदौरे पर रविवार दोपहर आई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे भाजपाइयों को अंदर जाने से रोका तो उन्होंने हंगामा कर दिया। सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत ने उन्हें शांत किया और दो-तीन जनों की एंट्री करवाई। वहीं मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट के दूसरे गेट से बाहर आने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से लाइन बनाकर खड़े हो गए, लेकिन सीएम पैसेंजर वाले गेट से ही बाहर आई तो वहां धक्का मुक्की हो गई। सीएम के आने की सूचना पर दोपहर दो बजे से एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों के आने का क्रम शुरू हो गया। पठानकोट एयरबेस पर हमले के बाद एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के चलते आईकार्ड देखकर एंट्री दी जा रही थीं। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अंदर जाने की जिद की। भाजपा नेता घनश्याम वैष्णव ने इसका विरोध किया, तो सांसद शेखावत ने उन्हें समझाया। इसी तरह भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष पवन आसोपा, भाजपा नेता जगतनारायण जोशी सहित कई जनों को एयरपोर्ट के अंदर जाने से रोक दिया गया। उनका सूची में नाम नहीं था। इसके चलते रोका गया। इस पर दोनों ने विरोध किया। बाद में उन्हें भी सांसद ने समझाकर अंदर ले गए। एयरपोर्ट के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने साइड में खड़ा कर दिया। उन्हें बार बार पुलिस खदेड़ रही थीं। इसे लेकर भी खूब हंगामा हुआ।

मुख्यमंत्री के जोधपुर पहुंचने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर पहुंचे। जैसे ही मुख्यमंत्री बाहर निकलीं तो वहां धक्का-मुक्की हो गई

खबरें और भी हैं...